back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकियों के स्केच किए जारी, घाटी में चल रहा है तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। इन स्‍केचों के आधार पर पुलिस अब आतंकियों की तलाश में जुट गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किए हैं। आतंकियों के नाम अबू तल्हा, आसिफ फौजी, सुलेमान शाह हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के ये स्‍केच घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर तैयार किए गए हैं। जांच एजेंसियां अब इन स्‍केच के आधार पर आतंकियों की तलाश में जुटी है। स्केच को इलाके में बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जा रहा है। 

आखिर पहलगाम में कैसे घुसे आतंकी ?

प्रारंभिक खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों ने पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों को पार कर भारत में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने राजौरी से होते हुए चत्रु और वधावन के रास्ते पहलगाम तक का लंबा सफर तय किया। यह पूरा मार्ग रियासी और उधमपुर जिलों के समीपवर्ती क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां गुज्जर और बकरवाल समुदाय की घनी आबादी है। अनुमान है कि आतंकियों ने इस इलाके को इसलिए चुना ताकि वे स्थानीय लोगों के बीच घुल-मिलकर आसानी से अपनी मौजूदगी छुपा सकें और सुरक्षा एजेंसियों की निगाहों से बच सकें।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई

आतंकी घटना के बाद पूरी कश्मीर घाटी में खासकर प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में ज्यादातर दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकाने खुली हैं। सार्वजनिक परिवहन लगभग ठप है, हालांकि निजी वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। घाटी के अधिकतर निजी स्कूल बंद हैं, जबकि सरकारी स्कूलों को खोल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बंद का प्रभाव अन्य जिला मुख्यालयों में भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि कश्मीर घाटी में 35 वर्षों में पहली बार बंद देखा गया। इस बंद को समाज के हर वर्ग के लोगों और संगठनों ने समर्थन दिया है।  

पीएम मोदी ने जयशंकर और अजीत डोभाल के साथ की अहम बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में छोड़कर बुधवार को दिल्ली पहुंचे। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए बैसरन, पहलगाम, अनंतनाग के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस बीच, नागरिक उड्डयन ने पर्यटकों के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए बुधवार को कश्मीर से चार अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की है, दो-दो दिल्ली और मुंबई के लिए।

पंजाब हाई अलर्ट पर : डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कल जैसे ही हमला हुआ, मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए और हमने तुरंत पूरे पंजाब को हाई अलर्ट पर रख दिया। चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं और लगातार निरीक्षण चल रहे हैं। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस क्रूर हत्या की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...